प्रबन्धक का सन्देश

माँ फूला देवी कन्या महाविद्यालय अपने आदर्श एवं नैतिक मूल्यों की रक्षा एवं प्रसार के लिए कृत संकल्प है | महाविद्यालय अपने वाक्य " नास्ति ज्ञानात्परं सुखम " अर्थात ज्ञान से परे सुख नहीं है, के प्रतिपालन हेतु वचनबद्ध, समरसता एवं एकरूपता को स्थापित करने की अपनी परम्परा है | हमारा सतत एवं भागीरथ, प्रयास है कि हम संस्था के अपने सुव्यवस्थित मूल्यों के अनुकूल आप को अपने लक्ष्य तक पहुँचा सके एवं संस्कारयुक्त व्यक्तित्व बना सकें, जिससे राष्ट्र की उत्तरोत्तर प्रगति में आप एक महत्वपूर्ण प्रकाश-स्तम्भ बनकर अन्य लोगो का भी मार्ग प्रशस्त कर सके |

आप का मनोबल एवं नैतिक स्तर पर्वत से भी गुरुतर, समुद्र से भी गहरा और आकाश से भी ऊँची होना चाहिए, जिससे कोई भी शक्ति आप की प्रगति को अवरूध न कर सकें |

मेरी शुभकामनाएँ आप के साथ है |

सधन्यवाद
नरेन्द्र प्रताप सिंह
प्रबन्धक
माँ फूला देवी कन्या महाविद्यालय




 

प्राचार्य का सन्देश

मुझे प्रसन्नता है कि ज्ञान-पिपासा और उत्तम नागरिक बनाने की उत्कृष्ट अभिलाषा से प्रेरित होकर आप इस शिक्षा संस्था में प्रवेश प्राप्ति के लिए संयुत्सुक हुये है| सरस्वती की आराधना में अपने साथ आपको सम्मिलित करने के लिये प्रसन्न हूँ और कामना करता हूँ कि आप अपनी आराधना, निर्विघ्न और सफलता पूर्ण कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगी|

प्रबुद्ध और प्रगतिशील शिक्षित नागरिक होने के कारण आज समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों से भलीभांति परिचित होंगे, फिर भी मै आपको यह स्मरण कराना अपना कर्त्तव्य समझता हूँ कि आपका यह महाविद्यालय वह पवित्र मन्दिर है, जहाँ निरन्तर उद्देश्य पूर्ण परिश्रम से आप अपने सुखद भविष्य की रचना कर सकती हैं| यह मन्दिर की पवित्रता आपके जीवन की पवित्रता से जुड़ी है महाविद्यालय के गुरुजन आपके पथ प्रदर्शक है | तथा आपको प्रेरणा, परामर्श और प्रोत्साहन देने हेतु सदैव सम्बद्ध हैं | यदि आप भी सच्चे जिज्ञासु की भांति उनके प्रति निष्ठा, सम्मान और अपनत्व भावना रखते हुये उनसे मार्ग दर्शन प्राप्त करें तो मुझे पूर्ण विश्वास है, कि विद्या के अमुत से आपका ह्रदयरूपी पात्र कभी रिक्त नहीं रहेगा |

शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दृष्टी से महाविद्यालय में संगोष्ठी परिसम्बाद, समूह चर्चा आदि का समायोजन किया जाता है| हमारा संकल्प विद्यार्थियों का सर्वांगींण विकास करते हुए उन्हें अच्छा से अच्छा प्रशिक्षण उपलप्ध कराना है जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर देश की उन्नति एवं प्रगति में अपना पूर्ण योगदान दे सके | संस्था का प्रयास है की सभी विद्याथियो को उन्नति के अवसर प्रदान किये जाये जिससे वे ना केवल समाज मे बल्कि देश मे भी अपना तथा अपनी संस्था का नाम रोशन कर सके |

सधन्यवाद
प्राचार्य
माँ फूला देवी कन्या महाविद्यालय